फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: कावेरी जल-विवाद के लिए IPL मैच को बाधित करना उचित नहीं 

Thu, 12 Apr 2018 07:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
cc
विज्ञापन

कावेरी जल विवाद को लेकर चेन्नई में चल रहे व्यापक विरोध को देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मैचों को स्थानांतरित करने करने का फैसला ले लिया है। इसकी जानकारी प्रशासकों की समिति के प्रमुख विनोद राय ने दी है। चेन्नई की मेजबानी में होने वाले मैचों के स्थानांतरण के लिए देश के चार राज्यों को विकल्प के रूप में देखा जा रहा था।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक चेन्नई के वैकल्पिक स्थल के रूप में पुणे को चुना गया हैं। चेन्नई के सभी मैचों की मेजबानी अब पुणे ही करेगा। विभिन्न संगठनों ने चेन्नई में चल रहे विरोध के चलते पहले ही आईपीएल मैच न कराने की अपील की थी। मंगलवार को जब चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स का मैच खेला गया तब भी कड़ा विरोध हुआ था।

इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या कावेरी जल-विवाद के लिए आईपीएल मैच को बाधित करना उचित है?' सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


कुल 2028 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 30.52 फीसदी (619 वोट) पाठकों ने माना कि कावेरी जल-विवाद के लिए आईपीएल मैच को बाधित करना उचित है।

जबकि 69.48 फीसदी (1409) पाठकों ने माना कि कावेरी जल-विवाद के लिए आईपीएल मैच को बाधित करना उचित नहीं है। कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान नहीं करते।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें