फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: स्वदेशी तकनीक से मजबूत हो रहा भारत

Sat, 02 Jul 2016 02:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
स्वदेश में निर्मित एयरक्राफ्ट तेजस के भारतीय बेड़े में शामिल होने के बाद अमर उजाला डॉट कॉम ने जनता से दक्षिण एशिया में भारत की मजबूत सामरिक स्थिति को लेकर सवाल किया। इस ऑनलाइन पोल में जनता ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने एक सुर में इस बात की तस्दीक की है कि अगर भारत स्वदेशी तकनीक से खुद को मजबूत बनाए तो विश्व स्तर पर उसका वर्चस्व बढ़ेगा।
विज्ञापन


अमर उजाला पोल में सवाल किया गया कि क्या आप मानते हैं कि दक्षिण एशिया में मजबूत सामरिक ताकत बन रहा है भारत?

इस सवाल के जवाब में तीन विकल्प हमने जनता के समक्ष रखे। पहला विकल्प: हां, स्वदेशी तकनीक से और मजबूत हो रही भारत की स्थिति, दूसरा विकल्प: नहीं, अभी तकनीक के मामले में चीन हमसे बहुत आगे, तीसरा विकल्प: बेमतलब है हथियारों की दौड़।

इस सवाल पर जनता जमकर अपना पक्ष रखा। कुल 3,278 वोट किए गए। इनमें पहले विकल्प को सबसे ज्यादा लोगों ने पसंद किया। पहले विकल्प में 77.49 फीसदी वोट पड़े यानी कुल वोटों की संख्या 2,540 रही। दूसरे विकल्प को 19.83 फीसदी लोगों ने पसंद किया, इसे करीब 650 वोट मिले। तीसरे विकल्प को सबसे कम 2.68 फीसदी यानी 88 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेजस से बढ़ेगी भारत की ताकत

कुल मिलाकर जनता ने एक सुर में माना है कि अगर भारत सुरक्षा तकनीक को लेकर स्वदेशी स्तर पर काम करे तो जल्द ही भारत को दक्षिण एशिया की मजबूत सामरिक ताकत बनने से कोई नहीं रोक सकता। इसका अहम उदाहरण तेजस एयरक्राफ्ट है।

तेजस की खूबियों पर गौर करें तो रूस की मदद से इस एयरक्राफ्ट को स्वदेश में निर्मित किया गया है। यह सिंगल इंजन वाला विमान है जो मल्टी रोल परफार्मेंस देने में सक्षम है। यह ध्वनि से भी तेज रफ्तार से दुश्मनों पर हमला कर सकता है। इसकी टॉप स्पीड 1920 किमी प्रति घंटा तक है।

भारतीय वायुसेना तेजस में कई बड़े बदलाव करके इसे पांचवी पीढ़ी के उन्नत लड़ाकू विमान के तौर पर विकसित करने जा रही है। जिसके लिए इसमें करीब 43 बड़े बदलाव किए गए हैं। माना जा रहा है कि तेजस के वायुसेना में शामिल होने के बाद भारत की हवाई ताकत काफी बढ़ जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें