फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: 78.81 फीसदी ने माना, गायत्री प्रजापति को बचा रही यूपी सरकार

Mon, 06 Mar 2017 05:31 PM IST
amarujala.com- presented by: रोहित कुमार पोरवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी सरकार के मंत्री और रेप के आरोपी गायत्री प्रजापति को पुलिस ढूंढ़ रही है और वह फरार चल रहे हैं। उधर यूपी के राज्यपाल ने गायत्री के मंत्री पद पर बने रहने पर आपत्ति जताई और अखिलेश सरकार से इस बाबत सवाल भी किया। अखिलेश सरकार की तरफ से भी इस मामले में कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं आई है। ऐसे में ज्यादातर लोगों यह मानकर चल रहे हैं कि गायत्री प्रजापति को यूपी सरकार बचा रही है।
विज्ञापन


दरअसल, अमर उजाला ने अपने ऑनलाइन पोल के जरिए गायत्री मामले में पाठकों की राय जाननी चाहिए। पोल में सवाल किया गया कि क्या यूपी सरकार आरोपी मंत्री गायत्री प्रजापति को बचा रही है? सवाल के जवाब में ढेरों प्रतिक्रियाएं आईं। 

सबसे ज्यादा 78.81 फीसदी (7051) पाठकों ने माना कि गायत्री प्रजापति को यूपी सरकार का संरक्षण प्राप्त है। 18.7 फीसदी (1673) पाठकों ने कहा कि यूपी सरकार गायत्री प्रजापति को नहीं बचा रही है। वहीं, 2.49 फीसदी (223) पाठकों ने सवाल का जवाब देने में असमर्थता जताई। पोल में कुल 8947 पाठकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें