फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोलः राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से पीएम मोदी को कोई डर नहीं

Tue, 31 Oct 2017 08:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की लोकप्रियता से डर रहे हैं? कांग्रेस पार्टी में यह सवाल मौजूं है और पार्टी के वरिष्ठ नेता इसे इसी नजरिए से देख रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल पर लगे आरोपों पर इसी अंदाज में पलटवार किया। 
विज्ञापन


सुरजेवाला का कहना है कि गुजरात में कांग्रेस की लोकप्रियता से घबराकर भाजपा ऊल-जलूल, उल्टे-सीधे तथ्यहीन आरोप लगा रही है। वहीं पार्टी के एक महासचिव का कहना है कि प्रधानमंत्री के 29 अक्टूबर के बयान से यही लग रहा है कि गुजरात विधानसभा चुनाव में जनता का रुख देखकर वो घबरा रहे हैं।

राहुल की बढ़ती लोकप्रियता के दावे को लेकर अमर उजाला ने पोल का आयोजन किया। पोल में हमने अपने पाठकों से सवाल पूछा कि ''क्या आप भी ऐसा मानते हैं कि कांग्रेस और राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से प्रधानमंत्री मोदी घबरा रहे हैं?''
विज्ञापन


अमर उजाला पोल में कुल 19,040 ने हिस्सा लिया। पोल में 41.61 फीसदी  (7923 वोट) पाठकों का मानना है कि राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से प्रधानमंत्री मोदी घबरा रहे हैं। जबकि 56.23 फीसदी  (10707 वोट) पाठकों का मानना है कि मोदी राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से नहीं घबरा रहे हैं।  2.15 फीसदी  (410 वोट) पाठकों ने कोई राय व्यक्त नहीं की।

हालांकि इस पोल में  आंकड़ों की जो तस्‍व्‍ाीर सामने आई है उसमें पीएम मोदी की घबराहट और राहुल की लोकप्रियता में बहुत ज्यादा अंतर नहीं है। इसमें कोई दो राय नहीं कि बीते कुछ समय से राहुल गांधी की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है इस बात को कांग्रेस कई बार कह भी चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें