भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह
- फोटो : BCCI
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टी-20 रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर पहुंच गए हैं। ऐसा पाकिस्तानी स्पिनर इमाद वसीम एक स्थान नीचे खिसकने की वजह से हुआ। सोमवार को वनडे रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंचे बुमराह के टी-20 में 729 अंक हैं। पाकिस्तान के इमाद वसीम से वह दस अंक आगे हैं।
भारतीय कप्तान विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में विश्व रैंकिंग में शीर्ष बल्लेबाज के रूप में उतरेंगे। वह टी-20 और वनडे दोनों में नंबर एक पर विराजमान हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में अगर भारतीय टीम जीतने में सफल रहती है तो वह टी-20 रैंकिंग में पांचवें से दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगी।