फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: 72 फीसदी पाठकों ने किया कैशलैस इकोनॉमी का समर्थन

Mon, 28 Nov 2016 05:50 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिए 26वीं बार देश की जनता को संबोधित किया। नोटबंदी के बाद पीएम के इस कार्यक्रम पर देशभर की निगाहें टिकी हुई थी। अपने 26वें संबोधन में पीएम मोदी ने जनता से देश को कैशलैस इकॉनोमी बनाने की अपील करते हुए कहा कि आज से ही संकल्‍प ले कि अपने मोबाइल फोन पर ऑनलाइन खर्च करने की जितनी टेक्नोलॉजी हों, उन सबका इस्तेमाल करेंगे।
विज्ञापन


नोटबंदी के फैसले पर पीएम मोदी ने कहा कि मुझे पता है कि लोगों को मेरा फैसला पसंद आया। मैं छोटे दुकानदारों से अपील करता हूं कि वे भी अपने यहां कैशलैस ट्रांजेक्‍शन को बढ़ावा दें। अपने यहां उन्हें ट्रांजेक्‍शन मशीनें रखनी चाहिए, उन्हें अपने मोबाइल में नई ऐप डाउनलोड करनी चाहिए। पीएम मोदी की कैशलैस ट्रांजेक्शन पर अमर उजाला डॉट कॉम ने पोल किया। पोल में पाठकों से सवाल किया, 'मौजूदा स्थिति में क्या आप कैशलैस इकोनॉमी का समर्थन करते हैं?'

कुल 10,120 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। पोल में सबसे अधिक 72.30 फीसदी यानि 7,317 पाठकों ने कैशलैस इकोनॉमी योजना का समर्थन करते हैं। 26.11 फीसदी यानि 2,642 पाठकों ने पीएम मोदी के कैशलैस इकोनॉमी का विरोध किया है। वहीं 1.59 फीदसी यानि 161 पाठकों ने कह नहीं सकते का विकल्प को चुना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें