फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोलः पाकिस्तान को आतंकवाद समर्थित देश घोषित कर देना चाहिए

Sun, 02 Jul 2017 09:19 PM IST
amarujala.com- Presented By: मुकेश झा
विज्ञापन
अमर उजाला पोल
विज्ञापन
अमेरिका के एक प्रभावशाली सांसद ने पाकिस्तान को आतंकवाद समर्थक देश घोषित करने की मांग की है। इस मसले पर अमेरिकी सीनेटर टेड पोए ने कहा कि इसकी घोषणा जल्द से जल्द करनी होगी, वर्ना बुरे परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। उनका कहना है कि पाकिस्तान आतंकवाद का प्रबावी ढ़ंग से मुकाबला करने में नाकाम रहा है। टेड पो ने यह भी कहा कि हमें साफ तौर पर पाकिस्तान से दूरी बना लेनी चाहिए और साथ ही हमारे अत्याधुनिक हथियारों तक उसकी पहुंच से तो वंचित कर ही देना चाहिए।बता दें कि टेड पोए पिछले साल अमेरिकी कांग्रेस में इसके लिए बिल पेश कर चुके हैं।
विज्ञापन


इस पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या अब समय आ गया है कि पाकिस्तान को आतंकवाद को प्रायोजित करने वाला देश घोषित कर देना चाहिए?' इस सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 

कुल 15,858 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। पोल में सबसे अधिक 93.78  फीसदी यानि 14,871 पाठकों ने माना कि पाकिस्तान को आतंकवाद प्रायोजित करने वाला देश मान लेना चाहिए। जबकि मात्र 4.5 फीसदी यानि 714 पाठकों ने उपरोक्त सवाल से सहमत नहीं हुए। वहीं, 1.72 फीसदी यानि 273 पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें