फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल : पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय दबाव में लिया अभिनंदन को छोड़ने का फैसला

Fri, 01 Mar 2019 08:47 PM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान कह चुके हैं कि वे भारत के साथ शांति के लिए पूरी तरह तैयार हैं और चाहते हैं कि पाकिस्तान की जमीन का इस्तेमाल ‘दहशतगर्दी’ के लिए कतई नहीं हो। लेकिन ऐसे कई सवाल हैं जो उन पर भरोसा करने की राह में दीवार बनकर खड़े हैं। पुलवामा में आतंकी हमले की जिम्मेदारी लेने वाला पाकिस्तान स्थित संगठन जैश-ए-मोहम्मद वहां कहने को तो वर्ष 2002 से प्रतिबंधित है, लेकिन मामला राम मंदिर निर्माण का हो या दोनों देशों के बीच तनाव का, जैश वर्ष 2014 से लगातार ऑडियो क्लिप जारी कर रहा है।

विज्ञापन


इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने गुरुवार को अपने पाठकों से सवाल पूछा था, क्या पाकिस्तान ने विंग कमांडर अभिनंदन को छोड़ने का फैसला अंतरराष्ट्रीय दबाव में लिया है? इसमें कुल 6517 वोट पड़े। पोल के जवाब में 86.33 फीसदी लोगों ने माना कि पाकिस्तान ने विंग कमांडर अभिनंदन को छोड़ने का फैसला अंतरराष्ट्रीय दबाव में लिया है, जबकि 13.67 फीसदी लोगों ने कहा कि पाकिस्तान ने अभिनंदन को छोड़ने का फैसला अंतरराष्ट्रीय दबाव में लिया नहीं लिया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें