फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ लोग ऐसे बयान दे रहे हैं जो देश के सुरक्षाबलों का मनोबल कमजोर करते हैं : पीएम मोदी

Fri, 01 Mar 2019 08:26 PM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशाखापत्तनम में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए विपक्षी पार्टियों पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा, 'हमारे ऊपर कोई दबाव नहीं है, ये डर नहीं है कि कोई फाइल खुल जाएगी। डरता वही है जिसने पाप किया हो, जिसने गलत मंशा से काम किया हो। यही डर हमारे विरोधियों को खाए जा रहा है, जिसमें बड़े-बड़े दिग्गज और अपना खुद का राजवंश स्थापित करने में लगे लोग भी शामिल हैं।'

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मोदी को वो इसलिए हटाना चाहते हैं क्योंकि गरीब की, मध्यम वर्ग की, किसान की, दलित की, वंचित की, शोषित के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। मोदी को वो इसलिए हटाना चाहते हैं क्योंकि बिचौलियों, दलालों, भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। मोदी को वो इसलिए हटाना चाहते हैं क्योंकि आज देश हित में कड़े और बड़े फैसले लिए जा रहे हैं।'

प्रधानमंत्री ने कहा कि विशाखापत्तनम देश और आंध्रप्रदेश के हजारों युवाओं के सपनों का शहर है, जिसका विकास करना केंद्र सरकार का कर्तव्य है। ये देश का बड़ा दुर्भाग्य है कि ऐसे समय में जब पूरी दुनिया पाकिस्तान से जवाब मांग रही है, तब हमारे देश के कुछ लोग ऐसे बयान दे रहे हैं जो देश के सुरक्षाबलों का मनोबल कमजोर करते हैं। ऐसे लोगों को आत्मचिंतन करना चाहिए, कि वो ऐसा क्या बोल रहे हैं, जिसके कारण पाकिस्तान की संसद में उनकी तारीफ की जा रही है, उनका नाम लेकर भारत पर निशाना साधा जा रहा है। क्यों वो ऐसी सियासत कर रहे हैं जिसका फायदा पाकिस्तान उठा रहा है?
विज्ञापन
विज्ञापन





 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें