अमर उजाला पोल: फिक्सिंग कर फाइनल में पहुंचा पाक
इंग्लैंड में चल रही चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में दो एशियाई टीम भारत और पाक रविवार 18 जून को अपने खिताबी जंग के लिये भिड़ेंगी। लेकिन इससे पहले पाक के एक पूर्व कप्तान आमिर सोहेल ने ऐसा बयान दे दिया है जिससे पूरे क्रिकेट जगत में हलचल मच गई।
उन्होंने अपने बयान में कहा है कि पाक टीम फिक्सिंग करने के चलते फाइनल में पहुंची है। लेकिन अमर उजाला ने इस बात की सच्चाई जानने के लिए अपने पाठकों को से एक सवाल पूछा जिसे लेकर देशभर से लोगों की प्रतिक्रिआएं हमें देखने को मिली हैं।
अमर उजाला ने अपने पाठकों के लिए सवाल रखा था कि फिक्सिंग से फाइनल में पहुंचा पाकिस्तान, क्या आप भी पाक के पूर्व कप्तान के इस दावे से सहमत हैं? वहीं, इस सवाल को लेकर हमारे पास कुल वोट 11451 आए जिसमें 6490 (56.68%) लोगों ने अपनी राय हां में व्यक्त की तो वहीं, 4123 (36.01%) लोगों ने इस बात से इनकार किया। ऐसे में वो लोग भी शामिल किए गए जो इस सवाल पर कोई जवाब नहीं दे सके। इन वोटरों की संख्या 838 (7.32%) रही।