गुजरात में 7 दलित युवकों की पिटाई पर जारी हंगामे के बीच मोदी सरकार की ओर से कहा गया है कि उनके राज में दलितों पर अत्याचार कम हुआ है।
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को संसद में ये बयान दिया। उन्होंने इस मामले में पिछली सरकारों के दौरान हुए घटनाक्रम के आंकड़े भी पेश किए। हालांकि राजनाथ सिंह ने गुजरात वाली घटना पर बताया कि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घटना से दुखी हैं।
राजनाथ सिंह के संसद में बयान के बाद अमर उजाला ने एक पोल किया जिसमें सवाल किया गया कि क्या आप मानते हैं कि मोदी सरकार में दलितों पर अत्याचार कम हुए हैं? आइये जानते हैं क्या रहा पाठकों का जवाब...?