फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल : देश में हो रही आंतरिक हिंसाओं के पीछे नक्सलियों का हाथ

Wed, 29 Aug 2018 08:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में नक्सलियों द्वारा रखे गए एक प्रेशर बम से हुए धमाके में आज आईटीबीपी के दो जवान घायल हो गए। पुलिस ने आज यह जानकारी दी। राजनांदगांव के पुलिस अधीक्षक कामलोचन कश्यप ने बताया कि यह घटना मिस्त्री गांव में उस वक्त हुई, जब भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) का एक दल स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर तलाश अभियान पर निकला था। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गश्ती दल जब गांव के पास जंगल के इलाके में घेराबंदी कर रहा था तभी यह घटना हुई। कश्यप ने कहा कि आईईडी धमाके की वहज से आईटीपीबी की 44वीं बटालियन के दो कांस्टेबल मामूली रूप से घायल हुए हैं। अतिरिक्त सुरक्षाबलों को मौके पर भेजा गया है और घायलों को मोहला के एक अस्पताल में लाया गया जहां उनका प्राथमिक इलाज किया गया। कश्यप ने बताया कि इलाके की घेराबंदी की जा रही है। 

इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या देश में हो रही आंतरिक हिंसाओं के पीछे नक्सलियों का हाथ है?' सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


कुल 3729 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 64.6 फीसदी (2409 वोट) पाठकों ने माना कि  देश में हो रही आंतरिक हिंसाओं के पीछे नक्सलियों का हाथ है। जबकि 35.4 फीसदी (1320 वोट) पाठकों ने माना कि  देश में हो रही आंतरिक हिंसाओं के पीछे नक्सलियों का हाथ नहीं है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें