फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राफेल मामले में अपने दोस्त को बचा रहे हैं ‘सुप्रीम लीडर’ : राहुल गांधी

Wed, 29 Aug 2018 07:41 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
Rahul gandhi
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वित्त मंत्री अरूण जेटली के आरोपों का जवाब देते हुए पलटवार किया और आरोप लगाया कि ‘आपके सुप्रीम लीडर’ अपने एक मित्र को बचा रहे हैं। इससे पहले जेटली ने बुधवार को राफेल मामले में कांग्रेस पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया था। 
विज्ञापन


गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘जेटली जी, ‘ग्रेट राफेल रॉबरी’ की तरफ राष्ट्र का ध्यान खींचने के लिए धन्यवाद। संयुक्त संसदीय समिति से इसका समाधान होगा? समस्या यह है कि आपके सुप्रीम लीडर अपने मित्र को बचा रहे हैं, इसलिए यह असुविधाजनक हो सकता है।’’ 

कांग्रेस अध्यक्ष ने जेटली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘जांच-परख करिए और अगले 24 घंटों में जवाब दीजिए। हम इंतजार कर रहे हैं। 

दरअसल, जेटली ने राफेल विमान सौदे के बारे में कांग्रेस के ऊपर झूठ फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि विपक्षी पार्टी उसके नेता राहुल गांधी फर्जी अभियान चलाकर राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ गंभीर खिलवाड़ कर रहे हैं। 
विज्ञापन


जेटली ने फेसबुक पोस्ट में राहुल से 15 सवाल किये। उन्होंने कहा कि 36 राफेल विमान खरीदने के लिए फ्रांस के साथ 10 अप्रैल, 2015 को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार के 2007 के करार की तुलना में बेहतर शर्तों पर समझौता किया।

उन्होंने लिखा, ‘‘मैं ये सवाल कर रहा हूं क्योंकि उनके दुस्साहस से राष्ट्रीय हित प्रभावित हो रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी तत्काल इसका जवाब देगी।’’
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें