बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव अपने बयानों से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। सुशील मोदी के बाद तेज प्रताप ने प्रधानमंत्री के खिलाफ कड़ा बयान दिया है जिससे सियासत में उबाल आना लाजिमी है।
पढें: कुमार विश्वास ने केजरीवाल पर कसा तंज, कहा- षड्यंत्रकारी कहते हैं कि हम दूसरी पार्टी में चले जाएं...
केंद्र सरकार द्वारा लालू यादव की सुरक्षा में कटौती कर दिए जाने के सवाल पर तेज प्रताप ने कहा कि मेरे पिता की हत्या की साजिश रची जा रही है, नरेंद्र मोदी का खाल उधड़वा लेंगे।केंद्र सरकार ने राजद प्रमुख लालू यादव की सुरक्षा में लगे विशेष रूप से ट्रेंड एनएसजी कमांडो को हटा दिया है।
लालू यादव को जेड प्लस श्रेणी की जगह जेड श्रेणी की सुरक्षा मिलेगी।अब सिर्फ सीआरपीएफ के डेढ़ से दो दर्जन जवान ही उनकी सुरक्षा में तैनात रहेंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालयने इस बारे में आदेश जारी कर दिया है। बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र शुरू हो गया है।
इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा, क्या राजनेताओं की अमर्यादित टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई संभव है? इस सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कुल 9177 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 73.23 फीसदी (6720 वोट) लोगों ने 'हां' में जवाब दिया।
पढ़ें: GES: इवांका ने की मोदी की तारीफ, कहा- चाय बेचने से लेकर PM तक का सफर आश्चर्यजनक
यानि ये लोग मानते हैं कि राजनेताओं की अमर्यादित टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई संभव है। जबकि 23.65 फीसदी पाठकों (2170 वोट) ने 'नहीं' में जवाब दिया। ये लोग मानते हैं कि राजनेताओं की अमर्यादित टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई संभव नहीं है। वहीं 3.13 फीसदी (287 वोट) पाठकों ने 'कह नहीं सकते' विकल्प को चुना।