फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोलः कोर्ट के बाद जनता की अदालत में भी हारे केजरीवाल

Fri, 05 Aug 2016 04:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्‍ली की सत्ता में अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोर्ट के बाद जनता की अदालत में भी यह लड़ाई हारते दिख रहे हैं। जनता ने भी माना है कि दिल्‍ली में सत्ता के ज्यादा अधिकार उप राज्यपाल नजीब जंग के पास ही होने चाहिए।
विज्ञापन


यह राय निकलकर सामने आई है अमर उजाला द्वारा करवाए गए ऑनलाइन पोल में। जिसमें ज्यादातर लोगों ने माना कि उप राज्यपाल नजीब जंग को ही दिल्‍ली में ज्यादा अधिकार मिलने चाहिए। पोल में हमने जनता से सवाल पूछा ‌था कि '‌दिल्‍ली में किसके पास होने चाहिए ज्यादा अधिकार'। 

जिसके लिए तीन विकल्प दिए गए थे। पहला, मुख्यमंत्री। दूसरा लेफ्टिनेंट गर्वनर और तीसरा कह नहीं सकते। जनता ने इस मुद्दे पर दिल्‍ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल का दावा खारिज कर दिया है। इस मुद्दे पर पोल में कुल 6,784 लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन


जिनमें से आधे से ज्यादा यानि लगभग 54 फीसदी ने माना कि ज्यादा अधिकार मुख्यमंत्री के पास नहीं लेफ्टिनेंट गवर्नर के पास ही होने चाहिए। मुख्यमंत्री केजरीवाल के पक्ष में कुल 42.66 लोगों ने ही वोटिंग की। दूसरी ओर 3.36 फीसदी लोग ऐसे भी रहे जो इस मुद्दे पर अपनी राय नहीं रख सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें