फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोलः कोच को हटाने से हॉकी टीम के प्रदर्शन में नहीं होगा सुधार

Sun, 03 Sep 2017 08:01 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
पूर्व भारतीय हॉकी टीम कोच
विज्ञापन
हॉकी इंडिया ने कड़ा निर्णय लेते हुई भारतीय हॉकी टीम के मुख्य कोच रोलेन्ट ओल्टमंस को बर्खास्त कर दिया। उनकी जगह डेविड जॉन लेंगे। ओल्टमंस को पद से हटाए जाने के बाद हॉकी इंडिया ने बयान जारी करते हुए कहा, टीम की फिटनेस और एकजुटना के लिए उन्होंने शानदार काम किया।
विज्ञापन


उनके कार्यकाल में टीम का प्रदर्शन बहुत उतार चढ़ाव भरा रहा या यूं कहें अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं रहा। टीम के वर्तमान हाई परफॉर्मेंस निदेशक डेविड जॉन उनकी जगह कोच पद की जिम्मेदारी संभालेंगे जब तक कोई नए कोच के लिए उपयुक्त उम्मीदवार नहीं मिल जाता। 

पढ़ेंः- हॉकी के दिग्गजों ने चीफ कोच ओल्टमैंस की बर्खास्तगी को उचित ठहराया 

बता दें कि ओल्टमंस ने साल 2013 में टीम के हाई फरफॉर्मेंस  कोच के रूप में टीम में जिम्मेदारी संभाली थी। इसके बाद साल 2015 में पॉल वेन एस के कोच पद से इस्तीफा देने के बाद उन्हें टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी दी गई थी। तब से टीम के मुख्य कोच के पद पर बने हुए थे। 
विज्ञापन


इस पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या आप मानते हैं कि कोच को बर्खास्त करने के बाद हॉकी टीम के प्रदर्शन में सुधार हो पाएगा?' इस सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 

पढ़ेंः- हॉकी: भारत से बेआबरू होकर निकले विदेशी कोच

कुल 6,146 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। पोल में 42.01 फीसदी यानि 1,348 पाठकों ने माना कि कोच को बर्खास्त करने के बाद हॉकी टीम के प्रदर्शन में सुधार हो पाएगा। जबकि 47.12 फीसदी यानि 1,512 पाठक उपरोक्त सवाल से सहमत नहीं हुए।  वहीं, 10.88 फीसदी यानि 349 पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें