फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोलः एक्सप्रेसवे पर एयरफोर्स का टचडाउन का मकसद पाक-चीन को संदेश देना

Wed, 25 Oct 2017 08:33 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय वायुसेना ने बीते मंगलवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर फाइटर जेट से शक्ति प्रदर्शन किया। इसकी शुरुआत मालवाहक विमान C-130J सुपर हरक्यूलिस की लैंडिंग से हुई। इसके बाद फाइटर जेट मिराज-2000 ने टचडाउन किया। वहीं सुपर हरक्यूलिस से उतरे गरुड़ कमांडो ने हवाई पट्टी को घेर लिया है।
विज्ञापन


इस शक्ति प्रदर्शन में जगुआर, सुखोई और मिराज कैटेगरी के फाइटर प्लेन शामिल हैं जो भारतीय वायुसेना की शान हैं। इनके अलावा एमआई-17 हेलिकॉप्टर, कैरियर एयरक्राफ्ट हरक्यूलिस-सी 17 ने भी उड़ान भरी। देश में पहली बार किसी एक्सप्रेस-वे पर इतने बड़े लेवल पर एयरफोर्स के फाइटर जेट का लैंडिंग और टेक-ऑफ किया गया।

इसी को लेकर अमर उजाला ने अपने पाठकों की राय जाननी चाही। हमने अपने पाठकों से पोल के माध्यम से सवाल पूछा कि क्या एक्सप्रेसवे पर एयरफोर्स द्वारा किए गए टचडाउन का असल उद्देश्य पाक और चीन तक संदेश पहुंचाना है?
विज्ञापन


पोल में कुल 6985 पाठकों ने हिस्सा लिया, जिसमें से  76.81 फीसदी पाठकों (5365 वोट) का मानना है कि इसका असल उद्देश्य पाक और चीन तक संदेश पहुंचाना है। जबकि 18.93 फीसदी (1322 वोट) पाठकों ने ना में जवाब दिया। वहीं 4.27 फीसदी  (298 वोट) पाठकों ने कह नहीं सकते, विकल्प को चुना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें