राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से करीब उत्तर प्रदेश का बुलंदशहर जिला सन्नाटे में है। यहां के स्याना इलाके में सोमवार को एक पुलिस अधिकारी की हत्या कर दी गई। यहां एक हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है और दुकानें-स्कूल बंद हैं। कथित गोहत्या का मामला इतना बढ़ गया कि बड़े पैमाने पर हिंसा भड़क उठी। इस घटना का एक कारण प्रशासनिक नाकामी भी बताई गई।
इस पर हमने अपने पाठकों से ऑनलाइन पोल में सवाल पूछा था कि क्या बुलंदशहर जैसी घटनाएं प्रशासनिक नाकामी का परिणाम हैं? सवाल के जवाब में कुल 3835 वोट पड़े। इनमें 76.64 फीसद लोगों का मानना है कि ऐसी घटनाओं की मुख्य वजह प्रशासनिक नाकामी है वहीं 23.36 फीसद लोगों का मानना है कि ऐसा नहीं है।