फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: राज्य पुलिस की मिलीभगत के बगैर नकली शराब और माफिया काम नहीं कर सकते

Mon, 11 Feb 2019 09:05 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस की नई महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने जहरीली शराब को लेकर भाजपा पर हमला किया। प्रियंका ने कहा मैं यह जानकर स्तब्ध और बेहद दुखी हूं कि जहरीली शराब से उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, कुशीनगर और कई गांवों में 100 से ज़्यादा लोगों की मृत्यु हो चुकी है और मरने वालों का सिलसिला लगातार जारी है। 

विज्ञापन


दिल दहला देने वाली इस घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश सरकार की सरपरस्ती में अवैध शराब का इतना बड़ा कारोबार संचालित होता है यह कल्पना भी नहीं की जा सकती। 

मैं उम्मीद करती हूं कि भाजपा सरकारों द्वारा अपराधियों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई की जाएगी एवं मृतकों के परिजनों के लिए उचित मुआवजा और सरकारी नौकरी का प्रावधान किया जायेगा। इतनी दुखद घटना के बारे में सुनकर मैं अत्यंत व्यथित हूं और शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करती हूं।
विज्ञापन


इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या राज्य पुलिस की मिलीभगत के बगैर नकली शराब और माफिया काम कर सकते हैं?

पोल के जवाब में हमें कुल 4964 वोट मिले। इनमें 20.87 फीसदी (1036 वोट) पाठकों ने माना कि राज्य पुलिस की मिलीभगत के बगैर नकली शराब और माफिया काम कर सकते हैं, जबकि 79.13 फीसदी (3928 वोट) पाठकों ने माना कि राज्य पुलिस की मिलीभगत के बगैर नकली शराब और माफिया काम नहीं कर सकते।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें