फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: चिकनगुनिया के लिए सीएम केजरीवाल हैं जिम्मेदार

Wed, 14 Sep 2016 05:24 PM IST
टीम डिजीटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी दिल्ली को अपनी चपेट में ले चुके चिकनगुनिया से अब तक 10 मौत हो चुकी हैं। अकेले सर गंगाराम अस्पताल में तीन लोगों ने दम तोड़ा है। इस बीच केजरीवाल सरकार और विपक्ष के बीच राजनीतिक बहस छिड़ गई है। एक तरफ विपक्ष दिल्ली के सीएम से सवाल पूछ रहा है। वहीं, केजरीवाल ने पलटवार करते हुए ट्विटर पर लिखा, ''सीएम और उसके मिनिस्टरों के पास अब कोई शक्ति नहीं है। यहां तक कि वे अपनी मर्जी से एक पैन तक नहीं खरीद सकते। LG और PM सारी पॉवर्स के मजे ले रहे हैं। LG भी दिल्ली से बाहर हैं। दिल्ली के बारे में उनसे सवाल पूछिए।''
विज्ञापन


भाजपा नेता संबित पात्रा ने दिल्ली सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार को लोगों की मदद करनी चाहिए न कि बहस में समय खराब करना चाहिए। दिल्ली में फैल रही इस भयानक बीमारी पर अमर उजाला डॉट कॉम ने पाठकों की राय जानने के लिए सवाल पूछा। सवाल किया गया कि दिल्ली में चिकगुनिया से होने वाली मौतों के लिए कौन जिम्मेदार है? इसके लिए पाठकों को तीन नाम दिए गए। पहला नाम है उप-राज्यपाल नजीब जंग, दूसरा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तीसरा नाम- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का। कुल 6,687 लोगों ने पोल में हिस्सा लिया। सबसे अधिक 72.78 फीसद यानी 4,867 लोगों ने सीएम केजरीवाल को दिल्ली में चिगनगुनिया के लिए जिम्मेदार माना है। 16.81 फीसद यानी 1,124 लोगों नजीब जंग को और 10.41 फीसद यानी 696 लोगों ने पीएम मोदी को जिम्मेदार माना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें