फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: धवन की जगह गंभीर को टीम में शामिल न करने का फैसला गलत

Wed, 14 Sep 2016 02:19 PM IST
टीम डिजीटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
गौतम गंभीर
विज्ञापन
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। वेस्टइंडीज दौरे पर गई टीम इंडिया में ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं, 17 खिलाड़ियों में से सिर्फ 2 की बाहर बिठाया गया है। रोहित शर्मा और शिखर धवन खराब प्रदर्शन के बावजूद टीम में जगह बचाने में कामयाब रह हैं।
विज्ञापन


हालांकि, उम्मीद की जा रही थी कि बल्लेबाज गौतम गंभीर को धवन के खराब फॉर्म के कारण चांस मिल सकता है, लेकिन उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया। गंभीर अच्छी फॉर्म में हैं और उनको टीम पर बाहर रखने के बाद अमर उजाला डॉट कॉम अपने पाठकों की इस पर राय जानने की कोशिश की है। सवाल किया गया कि घरेलू क्रिकेट में रन बना रहे गंभीर की जगह खराब फॉर्म से जूझ रहे धवन को टेस्ट टीम में लेना सही है?

इसमें पाठकों को तीन विकल्प दिए गए। जिसमें पहला विकल्प था कि गंभीर की जगह खराब फॉर्म में चल रहे धवन को टीम में लेना सही है। दूसरा विकल्प नहीं और तीसरा है कुछ नहीं कह नहीं सकते। कुल 4,200 पाठकों ने इस पोल में हिस्सा लिया, जिसमें सबसे अधिक 71. 31 फीसद यानी 2,995 लोगों ने दूसरे विकल्प को चुना। इनका मानना है कि गंभीर टीम में शामिल न करता सही नहीं है। 26.14 फीसद यानी 1,098 लोगों ने हां को चुना है, जबकि  2.55 फीसद यानी 107 लोग कुछ कह नहीं सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें