फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: चीनी उत्पादों के खिलाफ चल रही मुहिम कारगर साबिग होगी

Thu, 20 Oct 2016 05:41 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
poll
विज्ञापन
चीन के उत्पादों के बहिष्कार पर बहस तेज हो गई है और इसकी चिंगारी चीनी मीडिया में भी देखी जा रही है। चीनी मीडिया ने कहा कि भारतीय उत्पादों में इतना दम नहीं की वह चीनी उत्पादों के आगे टिक सकें। भारतीय सोशल मीडिया पर चीन के उत्पादों के बहिष्कार का आह्वान लोगों की भावनाओं को भड़काने के लिए किया जा रहा है। 'ग्लोबल टाइम्स' ने कहा कि भारतीय सिर्फ चिल्ला सकते हैं, दोनों देशों के बीच बढ़ते व्यापार घाटे को कम करने की दिशा में कुछ नहीं कर सकते। 
विज्ञापन


चीन के ऐसे रवैये पर अमर उजाला डॉट कॉम ने पाठकों से सवाल किया कि क्या चीनी उत्पादों के बहिष्कार के लिए चल रही मुहिम कारगर साबित होगी? पोल में कुल 8,058 पाठकों ने हिस्सा लिया। इनमें से सबसे अधिक पाठकों ने विकल्प हां को चुना। 73.67 फीसदी यानी 5,936 पाठकों का मानना है कि चीनी उत्पादों के बहिष्कार की मुहिम कारगर साबित होगी। वहीं दूसरी तरफ 23.22 फीसदी यानी 1,871 पाठकों ने दूसरे विकल्प को चुना, जिनके मुताबिक, बहिष्कार की मुहिम के बावजूद चीनी वस्तुएं फिर भी देश में जोरों से बिकेंगी। 3.11 फीसदी यानी 251 पाठकों ने तीसरे विकल्प कह नहीं सकते को चुना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें