फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: पाठकों ने माना देश में जितना बड़ा क्रिमिनल उसकी उतनी बड़ी पहुंच

Sun, 19 Mar 2017 06:33 PM IST
amarujala.com- Presented by : हर्षित गौतम
विज्ञापन
poll
विज्ञापन
चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया खेहर ने शनिवार को कहा कि हमारा देश अजीब है। यहां जितना बड़ा क्रिमिनल होता है, उसकी पहुंच उतनी होती है। खेहर ने ये भी कहा कि मैंने कभी नहीं देखा कि कोई आतंक का दोषी, सुप्रीम कोर्ट से फेल हुआ है। केस के रिव्यू में हम न्याय पाने की उस सीमा तक पहुंचे जहां तक पहुंचा जा सकता है।
विज्ञापन


इस मामले को लेकर अमर उजाला ने एक ऑनलाइन पोल किया, जिसमें सवाल पूछा गया कि "चीफ जस्टिस खेहर ने कहा- जितना बड़ा क्रिमिनल, उसकी उतनी बड़ी पहुंच। क्या आप इस बयान से सहमत हैं?"

इस पोल में कुल 12680 पाठकों ने हिस्सा लिया। जिसमें से 94.14  (11937 वोट) फीसदी पाठकों ने जस्टिस खेहर की बात पर हामी भरते हुए कहा कि भारत में जितना बड़ा क्रिमिनल होता है उसकी उतनी बड़ी पहुंच होती है। वहीं 4.87 प्रतिशत (617 वोट) पाठकों ने इस सवाल का जवाब न में दिया। 0.99 फीसदी (126 वोट) पाठकों ने इस सवाल का जवाब देने में असमर्थता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें