फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: बैंक-मोबाइल को आधार से जोड़ने पर होगा निजता का हनन

Thu, 26 Oct 2017 07:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा है कि वह अपना मोबाइल नंबर को आधार से लिंक नहीं करवाएंगी चाहे उनका कनेक्शन काट दिया जाए। वहीं उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के इस कदम का लोग जमकर विरोध करें।
विज्ञापन


कोलकाता में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ममता ने केन्द्र सरकार की नीतियों पर जमकर निशाना साधा। ममता ने चेतावनी देते हुए कहा कि "मैं किसी भी कीमत
पर फोन के साथ आधार लिंक नहीं कराऊंगी, अगर वे मेरा फोन डिस्कनेक्ट करना चाहते हैं तो उन्हें ऐसा करने दो।"

ममता ने कहा कि मोबाइल के साथ आधार लिंक करने का मामला निजी गोपनीयता पर हमला है। 

इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या आपको लगता है कि बैंक-मोबाइल को आधार से जोड़ने पर निजता के हनन का खतरा बना रहेगा? इस सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन


कुल 10192 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 53.97 फीसदी यानि 5501 पाठकों ने माना कि ऐसा करने से निजता के हनन का खतरा बना रहेगा। जबकि 42.73 फीसदी पाठक यानि 4355 फीसदी पाठक उपरोक्त सवाल से सहमत नहीं हुए। वहीं, 3.3 फीसदी यानि 336 पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें