देशभर में शुक्रवार को धूमधाम से दशहरा मनाया जा रहा था। ऐसे में पता चला कि पंजाब के अमृतसर में एक ट्रेन हादसे में 59 लोगों की मौत हो गई। यह खबर के आते ही पूरे देश विचलित हो गया।
घटना के समय लोग रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर रावण दहन देख रहे थे। इस बीच जालंधर-अमृतसर पैसेंजर ट्रेन डीएमयू (74643) ट्रेन गुजरी और ट्रैक पर खड़े लोगों को कुचलते हुए गुजर गई। इसके बाद आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया और लोग एक दूसरे को दोष देने लगे।
कोई प्रशासन की गलती बता रहा है तो कोई कांग्रेस और स्थानीय आयोजको की। ऐसे में अमर उजाला डॉट कॉम ने एक पोल किया। सवाल था "क्या धार्मिक आयोजनों के दौरान प्रशासन और आयोजक सभी दिशा निर्देशों और सावधानियों का पालन करते हैं?"
इस पोल में कुल 3276 वोट आए जिसमें 82.5 प्रतिशत लोगों का जवाब नहीं है और 17.95 प्रतिशत लोगों का मत हां में है। ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इस पूरे हादसे में किसकी गलती ज्यादा है।