फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: यूपी में राहुल की कवायद नहीं फूंक पाएगी कांग्रेस में जान

Sat, 30 Jul 2016 06:03 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कांग्रेस आगामी यूपी चुनाव को लेकर काफी रणनीतिक तरीके से कदम बढ़ा रही है। वह अपनी परंपरा को छोड़कर मोदी और नीतीश को कुर्सी तक पहुंचाने वाले प्रशांत किशोर का सहारा ले रही है और उन्हे के बताए रास्ते पर चल रही है।
विज्ञापन


उन्होंने यूपी में कांग्रेस की जीत के बाद सत्ता में आने के बाद सीएम पद पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता शीला दीक्षित का नाम आगे किया है।

बावजूद इसके यूपी की 68 फीसद जनता का मानना है कि राहुल अपना करिश्मा नहीं दिखा पाएंगे। इस बात का खुलासा अमर उजाला द्वारा कराए गए एक पोल से हुआ है।

पोल में पूछा गया था कि कार्यकर्ताओं से राहुल का सीधा संवाद क्या कांग्रेस में जान फूंक पाएगा? इस पर करीब 68 फीसद पाठकों ने पोल में बताया कि राहुल का संवाद कांग्रेस में जान नहीं फूंक पाएंगे। वहीं 29 फीसद का मानना है कि कांग्रेस मजबूत होकर उभरेगी जबकि 5 फीसद लोग कुछ भी उत्तर देने से बचे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें