फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: 54.99 फीसदी पाठकों ने माना, बड़े पैमाने पर नहीं हो सकती ईवीएम में गड़बड़ी

Wed, 05 Apr 2017 12:35 PM IST
amarujala.com- presented by: रोहित कुमार पोरवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की आशंकाओं से ज्यादातर पाठकों ने इनकार किया है। यूपी चुनाव के बाद से लगातार विपक्षी दल ईवीएम के साथ गड़बड़ी किए जाने के आरोप लगा रहे थे। शनिवार को मामले ने तूल पकड़ लिया। इसकी वजह मध्य प्रदेश के भिंड में उपचुनाव की तैयारियों से पहले किया गया ईवीएम से जुड़ा अभ्यास कार्यक्रम रहा। 
विज्ञापन


ईवीएम के अभ्यास कार्यक्रम में अलग-अलग बटन दबाने पर वीवीपीएटी से केवल भाजपा के निशान वाली पर्चियां निकलीं। खबर मीडिया में आने पर हड़कंप मच गया। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने सीधे चुनाव आयोग का रुख किया। विपक्षी दलों की तरफ से मांग उठी कि मशीनों के बजाय बैलट पेपर से ही चुनाव करवाए जाएं। इसी को देखते हुए अमर उजाला ने अपने ऑनलाइन पोल के जरिए पाठकों की राय जाननी चाही। पोल में सवाल किया गया कि क्या आप भी मानते हैं कि ईवीएम में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की आशंका है?

सवाल के जवाब में बढ़चढ़कर प्रतिक्रियाएं आईं। सबसे ज्यादा 54.99 फीसदी (6,351) पाठकों ने ईवीएम में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की आशंकाओं से इनकार किया। 42.31 फीसदी (4,887) पाठकों ने कहा कि ईवीएम के साथ गड़बड़ी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। वहीं, 2.7 फीसदी (312) पाठकों ने सवाल का जवाब देने में असमर्थता जताई। पोल में कुल 11,550 पाठकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें