फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: नोटबंदी के 50 दिन बाद भी नहीं होंगे हालात सामान्य

Sun, 18 Dec 2016 06:32 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद देश में जो हालात बने, उससे ज्यादातर आम आदमी परेशान होता दिखाई दे रहा है। हालांकि नोटबंदी का ऐलान करते हुए और उसके बाद कई जनसभाओं में पीएम नरेंद्र मोदी जनता में यह भरोसा जगाने की भरसक कोशिश कर चुके हैं कि 50 दिन में हालात सामन्य हो जाएंगे। अब 50 दिन पूरे होने में कुछ ही वक्त बचा है, ऐसे में यह सवाल लाजमी है कि नोटबंदी के इन 50 दिनों के बाद क्या वाकई हालात सामान्य हो जाएंगे? अमर उजाला पोल में यही सवाल पाठकों से पूछा गया।
विज्ञापन


पोल में कुल 7142 पाठकों ने हिस्सा लिया। सबसे ज्यादा 50.17 फीसदी (3583) पाठकों ने कहा कि 50 दिन बाद भी हालात सामान्य नहीं होंगे। 45.72 फीसदी (3265) पाठकों का मानना है कि इस अवधि में हालात सामान्य हो जाएंगे। वहीं, 4.12 फीसदी (294) पाठकों ने कहा कि वे इस बारे में कुछ कह नहीं सकते।

फिलहाल, जिस तरह के हालात वर्तमान में बने हुए हैं, उसे देखते हुए यह कह पाना वाकई मुश्किल है कि नोटबंदी के 50 दिन पूरे होने के बाद नकदी को लेकर हालात सामान्य हो जाएंगे। अब भी देश में कई एटीएम काम नहीं कर रहे हैं और बैंकों में लंबी कतारें देखी जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें