अमर उजाला मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
‘अमर उजाला मां तुझे प्रणाम’ आयोजन का समापन समारोह 22 अगस्त की शाम 7 बजे अमर उजाला के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारित किया जाएगा। इस मौके पर चिन्मयी त्रिपाठी और जोएल मुखर्जी प्रसिद्ध कविताओं को संगीत के साथ प्रस्तुत करेंगे। आप भी इस आयोजन में शामिल हो सकते हैं।
प्रसिद्ध कविताओं को देंगे आवाज
चिन्मयी त्रिपाठी और जोएल मुखर्जी मुंबई में रहते हैं और कविताओं और गजलों को संगीत के साथ लोगों से साझा करते हैं। उन्होंने महादेवी वर्मा, कबीर दास, फिराक गोरखपुरी, रामधारी सिंह दिनकर से लेकर विनोद कुमार शुक्ल जैसे कई कवियों और शायरों की रचनाओं को अपनी आवाज दी है। अपने म्यूजिक एंड पोएट्री प्रोजेक्ट के साथ उन्होंने ऐसे कई सुंदर प्रयोग किए हैं।
चिन्मयी स्वयं भी लिखती हैं। उन्होंने कविताओं के साथ-साथ सिनेमा के लिए भी कई गीत लिखे हैं। इस वर्ष ‘अमर उजाला मां तुझे प्रणाम’ के तहत उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली में आजादी का जश्न विभिन्न प्रतियोगिताओं और आयोजनों द्वारा मनाया गया।
अमर उजाला के फेसबुक पेज को फॉलो या यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
22 अगस्त की शाम 7 बजे होने वाले आयोजन के तहत होने वाली ऑनलाइन प्रतियोगिताओं के परिणाम की भी घोषणा की जाएगी। आयोजन का हिस्सा बनने के लिए अमर उजाला के फेसबुक पेज को फॉलो करें या यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।