फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Healthcare Excellence: अमर उजाला के मंच पर हेल्थकेयर एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026, केंद्रीय मंत्री ने पहल को सराहा

Mon, 02 Mar 2026 10:11 PM IST
Jyoti Bhaskar डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

Amar Ujala Healthcare Excellence Awards 2026: स्वास्थ्य जगत की 26 हस्तियों को आज अमर उजाला हेल्थकेयर एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026 से सम्मानित किया गया। पेशेवरों को सम्मानित करने के बाद केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने अमर उजाला की पहल की सराहना करते हुए कहा, युवा डॉक्टरों को सम्मानित करना बेहतरीन कार्य है। इससे आने वाले दिनों में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी।
विज्ञापन
अमर उजाला के मंच पर स्वास्थ्य पेशेवरों को किया गया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला परिवार हमेशा से ऐसी हस्तियों को सम्मानित करता रहा है जिन्होंने स्वास्थ्य के क्षेत्र में देश और जनता की बेहतर सेवा की है। इसी क्रम में सोमवार को देश की 26 नामचीन हस्तियों को अमर उजाला हेल्थकेयर एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026 प्रदान किया गया।

विज्ञापन


दिल्ली के द ललित होटल में यह अवार्ड्स देते हुए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि अमर उजाला ने स्वास्थ्य क्षेत्र की युवा हस्तियों को सम्मानित कर एक बेहतर कार्य किया है। इससे उन्हें समाज में बेहतर मान्यता मिलती है। इससे वे और बेहतर सेवा देने के लिए प्रेरित होंगे। 
विज्ञापन


तकनीक से स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में आ रहे बदलाव
मंत्री ने कहा कि अमर उजाला समाचार प्रकाशन के कार्य से आगे बढ़कर स्वास्थ्य क्षेत्र को बेहतर बनाने के लिए अपने स्तर पर प्रयास कर रहा है, यह बहुत अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि यह बहुत सराहनीय कार्य है और सभी लोगों को अपने स्तर पर कुछ अलग करते हुए देश को मजबूत करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि तकनीक से स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में भी बहुत बदलाव आ रहा है। चिकित्सकों को कोई एक क्षेत्र हाथ में लेकर उसी में विशेषज्ञता हासिल करते हुए आगे बढ़ना चाहिए। 
विज्ञापन


बेहतर साहित्य लोगों को बेहतर इंसान बनाने में मदद करता है
अमर उजाला के एक सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें प्रेम से जुड़ा साहित्यिक उपन्यास-ड्रामा पढ़ना पसंद है। विशेषकर आरके नारायणन की दि गाइड उन्हें बहुत पसंद है जो प्रेम से शुरू होकर धीरे-धीरे अध्यात्मिक मार्ग खोज लेती है। उन्होंने कहा कि बेहतर साहित्य लोगों को बेहतर इंसान बनाने में मदद करता है। जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारी राजनीतिक व्यस्तता के बीच अब उन्हें परिवार के लिए बहुत कम समय मिल पाता है। परिवार भी इसका अभ्यस्त हो चुका है। 

इन हस्तियों को मिला अमर उजाला हेल्थकेयर एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026-

क्रमांक नाम पद संस्थान स्थान
1 डॉ. आयुष अग्रवाल डायरेक्टर अग्रवाल चिल्ड्रेन हॉस्पिटल भिवानी
2 नितिन जामरे चेयरमैन एंड्रोमेडा कैंसर हॉस्पिटल सोनीपत
3 डॉ. अरुण कुमार गोयल एंड्रोमेडा कैंसर हॉस्पिटल सोनीपत
4 डॉ. उषा बंसल डायरेक्टर बंसल नर्सिंग होम एंड बंसल हेल्थस्क्वायर सोनीपत
5 योगेश मैनेजिंग डायरेक्टर एवं चेयरमैन बेन फार्मास्युटिकल्स अंबाला
6 डॉ. मुकेश कुमार डायरेक्टर एवं सीनियर कंसल्टेंट भगत ऑर्थोपैडिक हॉस्पिटल अंबाला
7 डॉ. गौरव ठकराल डायरेक्टर ब्लेसिंग्स पॉलीक्लीनिक नोएडा
8 डॉ. केदार बत्रा सीनियर कंसल्टेंट (मेडिकल ऑन्कोलोजिस्ट) पानीपत
9 डॉ. सुहास कीर्ति सिंगला सीनियर कंसल्टेंट जेनेसिस सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल रोहतक
10 डॉ. प्रतीक गोयल एमडी गोयल हॉस्पीटल यमुना नगर
11 डॉ. अंकित संधू एमडी गुरदेवी मेमोरियल सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल यमुना नगर
12 डॉ. मनदीप सिंह एमडी मेट्रोसिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर रुद्रपुर
13 डॉ. मीनू बेनीवाल एमडी प्रगति ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल रोहतक
14 डॉ. सोमपाल सिंह डायरेक्टर पल्स हॉस्पिटल कोसली (रेवाड़ी)
15 डॉ. पुष्पराज सिंह डायरेक्टर पुष्पांजलि हॉस्पिटल बुलंदशहर
16 डॉ. राहुल गोयल डायरेक्टर राहुल गोयल ट्रामा एंड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सेंटर भिवानी
17 डॉ. प्रशांत राज गर्ग एमडी राज प्लस हॉस्पिटल यमुना नगर
18 रोहित अहलावत एमडी रैपिड मेडीकेयर डायग्नोस्टिक एंड इमेजिंग सेंटर पानीपत
19 डॉ. महिपाल संस्कारम हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर झज्जर
20 डॉ. महेंदर सिंह शाह चेयरमैन शाह हॉस्पिटल कैथल
21 डॉ. अभिषेक गुप्ता एमडी सिद्धिविनायक हॉस्पिटल रुद्रपुर
22 डॉ. वीरेंदर सिवच सिवच मैटर्निटी एंड सर्जिकल हॉस्पिटल फतेहाबाद
23 डॉ. विनीत यादव विजय हॉस्पिटल नारनौल
24 डॉ. नरेंद्र सिंह सर्जन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर वर्ल्ड कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज, रिसर्च एंड हॉस्पिटल झज्जर
25 डॉ. आमिर
26 प्रवीन नारंग डायरेक्टर मार्स फार्मा प्राइवेट लिमिटेड हिसार



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें