फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 WC: कनाडा के टी20 विश्व कप में हिस्सा लेने पर पीएम मोदी ने जताई खुशी, मार्क कार्नी के सामने की प्रशंसा

Mon, 02 Mar 2026 09:49 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कनाडाई समकक्ष मार्क कार्नी के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इसके बाद उन्होंने भारत-कनाडा सीईओ फोरम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कनाडा टीम के टी20 विश्व कप में शामिल होने पर खुशी व्यक्त की।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी और कनाडा के पीएम मार्क कार्नी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके कनाडाई समकक्ष मार्क कार्नी ने सोमवार को भारत-कनाडा सीईओ फोरम में हिस्सा लिया, जहां प्रधानमंत्री ने क्रिकेट और दोनों देशों के रिश्तों के बीच समानताएं बताते हुए कहा कि वह भारत में जारी टी20 वर्ल्ड कप में कनाडाई क्रिकेट टीम को हिस्सा लेते देखकर बहुत खुश हैं। पीएम मोदी ने कार्नी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की।
विज्ञापन


फोरम में पीएम मोदी ने कहा, आप में से कुछ लोग जरूर क्रिकेट देख रहे होंगे। भारत में जारी टी20 वर्ल्ड कप में कनाडा को खेलते देखकर हम सभी को बहुत खुशी हुई। टी20 क्रिकेट की तरह ही, तेज फैसलों, निडर स्ट्रोक्स और मैच जिताने वाली साझेदारी के साथ भारत और कनाडा मिलकर भविष्य को आकार देंगे। इसी इरादे के साथ मैं आप सभी को भारत के विकास के सफर में शामिल होने के लिए बुलाता हूं।

दूसरी बार टी20 विश्व कप में लिया हिस्सा
कनाडा ने इस साल अपने दूसरे टी20 विश्व कप में हिस्सा लिया। यह टीम साल 2024 में अपने पहले मैच में ग्रुप स्टेज में चौथे स्थान पर रही थी। आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में कनाडा का अभियान मुश्किल रहा। कनाडा की टीम ग्रुप-डी में चार हार के बाद ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई। कनाडा को टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप-डी में रखा गया, जिसमें इस टीम को अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के हाथों 57 रन से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद उसे यूएई के खिलाफ पांच विकेट से हार मिली। शुरुआती दो मैच गंवाने के बाद कनाडा को न्यूजीलैंड के विरुद्ध आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा। अफगानिस्तान ने इस टीम को उसके अंतिम ग्रुप मैच में 82 रन से शिकस्त दी। हालांकि, कनाडा ने बीच-बीच में बल्ले से लड़ने का जज्बा दिखाया, लेकिन बल्ले और गेंद दोनों से लगातार अच्छा प्रदर्शन न कर पाना महंगा पड़ा और टीम सुपर-8 में पहुंचने से चूक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें