फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन: छात्रवृत्ति के लिए 15 अक्टूबर फॉर्म भरने की अंतिम तिथि

Tue, 18 Sep 2018 09:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

स्व. डोरी लाल अग्रवाल राष्ट्रीय मेधावी दिव्यांग छात्रवृत्ति-2018 के लिए आवेदन प्राप्त करने की आखिरी तिथि 30 सितंबर और फॉर्म भरकर भेजने की आखिर तिथि 15 अक्टूबर है। उल्लेखनीय है कि इसका आयोजन विकलांग सहायता संस्था मथुरा की आगरा शाखा और अमर उजाला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। यह जानकारी संस्था के सचिव प्रेमचंद जैन ने दी। उन्होंने बताया कि ऐसे दिव्यांग छात्र-छात्राएं जो बी.ए., बी.कॉम, बी.एस.सी., बी.एड., एल.एल.बी., एम.ए., एम.कॉम, एम.एस.सी., एम.एड, एम.सी.ए., एम.बी.ए., एम.डी., एम.ए.एस, बी.टेक अथवा एम.टेक में किसी भी राजकीय कॉलेज में नियमित छात्र के रूप में पढ़ाई कर रहे हैं, छात्रवृत्ति आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के लिए (अपना नाम, कक्षा जिसमें पढ़ रहे हैं तथा अपना मोबाइल नंबर) अपनी जानकारी इस ई-मेल vssagra2017@gmail.com पर भेज सकते हैं। आवेदन फॉर्म प्राप्त करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है। संस्था के अध्यक्ष डॉ. एम.सी.गुप्ता ने बताया कि दिव्यांग छात्र-छात्राएं इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। 15 अक्टूबर के बाद फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे। छात्रवृत्ति के लिए चयन का आधार मेरिट होगा। चयनित छात्र-छात्राओं को बारह हजार से पच्चीस हजार रुपये प्रतिवर्ष छात्रवृत्ति दी जाएगी।

विज्ञापन


...तो पुन: करना होगा आवेदन

ऐसे छात्र-छात्राएं जिनकी पढ़ाई पूरी हो चुकी है तथा इस वर्ष किसी कक्षा में दाखिला लिया है, उन्हें इस वर्ष छात्रवृत्ति के लिए फिर से आवेदन करना होगा। इसके अलावा जिन विद्यार्थियों को 14 जनवरी, 2018 में छात्रवृत्ति मिल चुकी है, उत्तीर्ण की गई कक्षा की स्व-प्रामाणिक अंक तालिका स्पीड पोस्ट द्वारा संस्था के सचिव डॉ. वीरेंद्र कुमार गुप्ता, 408, टावर-1, कावेरी कोत्सुभ (कामायनी अस्पताल के सामने), भावना हाउसिंग स्टेट रोड, सिकंदरा, आगरा-282007 पर जल्द भेजना होगा। इस वर्ष की छात्रवृत्ति के लिए उन्हें दोबारा आवेदन करना नहीं होगा।
विज्ञापन


अधिक जानकारी के लिए इन नंबरों पर संपर्क करें

छात्रवृत्ति से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8077034641, 8279813732, 8279392905 और 8630471986 पर संपर्क कर सकते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें