अमर उजाला एक्सीलेंस अवार्ड 2017
- फोटो : Amar Ujala Excellence Award 2017
भारत की तरक्की और विकास में कुछ नाम वो भी हैं जो पूरी लगन के साथ समाज की सम्रद्धि और प्रगति के लिए दिन रात काम कर रहे हैं। इनमें कुछ नाम जाने-पहचाने हैं तो कुछ वो भी हैं जिन्हें उचित सराहना की जरूरत है। इसी उद्देश्य के साथ आ रहा है प्रथम स्कोडा प्रेजेंट्स अमर उजाला एक्सीलेंस अवार्ड 2017।
इस समारोह में पूरे गर्व के साथ उन संगठनों और व्यक्तियों के योगदान का सम्मान किया जाएगा जिन्होंने हमारे समाज की प्रगति के लिए अमूल्य योगदान दिया है। इन प्रतिष्ठित संगठनों और व्यक्तियों ने उत्कृष्टता के मार्ग को आगे बढ़ाया है और अपने नेतृत्व के अनुकरणीय अनुभव दिखाए हैं। अमर उजाला ऐसी शख्सियतों का अभिनंदन कर रहा है जिन्होंने अपने उत्कृष्ट प्रयासों और नेतृत्व क्षमता से समाज की बेहतरी और देश के विकास में अपना समृद्ध योगदान दिया है।
स्कोडा प्रेजेंट्स अमर उजाला एक्सीलेंस अवार्ड 2017 का आयोजन दिल्ली के ताज पैलेस होटल में 16 सितम्बर को दोपहर 11 बजे से होगा। इसमें कई गणमान्य अतिथि अपनी उपस्थिति दर्ज करते हुए विभिन्न कार्य क्षेत्रों से जुड़े संगठनों और व्यक्तियों के समर्पण और सात्विकता का सम्मान करेंगे।
इसके टाइटल स्पांसर हैं स्कोडा। स्कोडा ऑटो सबसे तेजी से बढ़ने वाली ऑटोमोबाइल कंपनियों में से एक है। स्कोडा ऑटो ने दुनिया भर में कारों को यात्रियों की आराम, सुविधा और गतिशीलता सुनिश्चित करने के लिए विकसित, निर्मित और विपणन किया है।
स्कोडा प्रेजेंट्स अमर उजाला एक्सीलेंस अवार्ड 2017 के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए 9654280624 पर संपर्क कर सकते हैं।