अमर उजाला एक बार फिर 'बतरस' के नए एपिसोड के साथ हाजिर है। इस बार चर्चा का विषय कुछ समसामयिक घटनाओं के मद्देनजर भाषाई विविधता का रहा। कहते हैं भारत एक ऐसा देश है जहां कोस-कोस पर पानी बदले और आठ कोस पर बानी (वाणी)। इस लिहाज से देखा जाए तो भारत भाषाओं के मामले में काफी समृद्ध देश रहा है। हालांकि, कुछ घटनाओं के बाद भाषाई विविधता संगम की जगह विवादों का केंद्र भी बनती दिखी है। मशहूर एंकर और पत्रकार ऋचा अनिरुद्ध ने इस हफ्ते 'भारत में भाषा' के मुद्दे पर दो विशेषज्ञों- लेखक और राजनीतिक विश्लेषक शुभ्रास्था और वरिष्ठ पत्रकार समीर चौगांवकर से वृहद और गहरी चर्चा की।
इस पूरे पॉडकास्ट को आप शनिवार रात आठ बजे अमर उजाला के सभी सोशल मीडिया हैंडल्स पर सुन सकते हैं।