फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Batras: भारत के लिए कैसा रहेगा नव-संवत्सर; युद्ध, सोना-चांदी में किन बदलावों की आहट, देखें पॉडकास्ट

Sat, 14 Mar 2026 08:20 PM IST
Kirtivardhan Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला बतरस। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अमर उजाला बतरस एक और हफ्ते आम लोगों की जिंदगी से जुड़े अहम मुद्दे के साथ हाजिर है। इस हफ्ते पॉडकास्ट में चर्चा हुई हिंदू नव वर्ष और नए साल के आने के साथ भविष्य में पड़ने वाले प्रभावों की। दरअसल, हर साल मार्च-अप्रैल के दौरान चैत्र नवरात्रि के साथ नव-संवत्सर की शुरुआत होती है। हर बार की तरह इस बार भी नए साल को लेकर भारत में कई उम्मीदें और आशाएं हैं। बतरस में एंकर नंदिता कुदेशिया ने इस हफ्ते नए साल में आने वाले बदलावों को लेकर स्टूडियो में दो मेहमानों से चर्चा की और जाना कि आखिर नया वर्ष पूरी दुनिया और भारत के लिए क्या बदलाव लेकर आएगा। 
विज्ञापन




इस पूरे पॉडकास्ट को आप शनिवार रात आठ बजे अमर उजाला के सभी सोशल मीडिया हैंडल्स पर सुन सकते हैं।  
विज्ञापन

अमर उजाला के स्टूडियो में जिन दो विशेषज्ञों से बात की गई, उनमें ज्योतिषाचार्य-आध्यत्मिक गुरु पवन सिन्हा और ज्योतिषाचार्य ऋतु सिंह शामिल हुईं। इन दोनों ही विशेषज्ञों ने कई अहम सवालों के जवाब दिए। मसलन- नवरात्र की शुरूआत का ज्योतिष के लिहाज कितना महत्व है? हिन्दू नव वर्ष की शुरूआत से कैसे आने वाले साल का पूरा ब्योरा समझे? ज्योतिष और ग्रह नक्षत्र किसी देश को कैसे प्रभावित करते हैं? भारत के लिए नव हिन्दू संवत के अनुसार 2026 कैसा रहने वाला है?

ज्योतिषाचार्यों ने न सिर्फ इन सवालों के जवाब दिए, बल्कि यह भी बताया कि नए साल में दुनियाभर में छिड़े संघर्षों का क्या हाल होगा? ग्रहों का इशारा किस ओर है? इस दौर में सोना-चांदी की कीमतों किस ओर जाएंगी? हिन्दू नववर्ष में कितनी सावधानी सभी राशि वालों को रखनी हैं? क्या विश्व युद्ध जैसी कोई स्थिति ग्रहों के लिहाज से बन रही है? नव हिन्दू वर्ष में किस राशि को कैसा उपाय करना है? नवरात्र में क्या उपाय करें और लोग कैसे अपने ग्रह ठीक कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें