फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर सिंह की वापसी से यूपी चुनाव पर नहीं पड़ेगा असर: आजम खान

Tue, 28 Jun 2016 08:57 PM IST
राजेश चतुर्वेदी / अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
आजम खां - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश की अखिलेश सरकार के मंत्री आजम खान ने पिछले दिनों पार्टी में वापसी करने वाले अमर सिंह पर एक बार फिर तंज किया है। मंगलवार को आजम खान ने कहा कि अमर सिंह के सपा में लौटने से यूपी के विधानसभा चुनाव में कोई असर नहीं पड़ेगा। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के राज्यपाल रहे अजीज कुरेशी के निवास पर पहुंचे आजम खान ने एक सवाल के जवाब में मीडिया से यह भी कहा कि अमर सिंह की पार्टी में वापसी के पहले इस बारे में किसी ने उनसे कुछ नहीं पूछा। उन्होंने अपनी जानी पहचानी शैली में खुद ही जवाब दिया और कहा कि अमर सिंह की वापसी के बारे में मुझसे इसलिए नहीं पूछा गया, क्योंकि यह एक सिलेक्शन था।

मगर यह तय है कि इससे उत्तर प्रदेश के इलेक्शन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। मध्यप्रदेश में कांग्रेस के साथ चुनावी गठबंधन की संभावनाओं को भी आजम ने खारिज कर दिया।गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी की सियासत में अमर सिंह और आजम खान के बीच शुरू से छत्तीस का आंकड़ा रहा है। दोनों एक दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहाते हैं। आजम खान यहां के बाद विदिशा जाएंगे, जहां सपा सांसद मुनव्वर सलीम ने रोजा इफ्तार का कार्यक्रम रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें