अपनी पत्नी की हत्या में जेल में बंद पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी के बेटे अमन मणि त्रिपाठी की पेरोल हाईकोर्ट ने नामंजूर कर दी है। अमनमणि ने मतदान करने के लिए पेरोल की मांग की थी। वह गाजियाबाद की डासना जेल में बंद हैं।
उन्होंने महराजगंज के नौतनवा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर पर्चा दाखिल किया है। यहां मतदान करने के लिए उन्होंने पेरोल पर रिहा करने की मांग की थी। उनकी अर्जी पर न्यायमूर्ति विपिन सिन्हा ने सुनवाई की। इससे पूर्व अमनमणि को पर्चा दाखिल करने के लिए दो दिन की पेरोल मिल चुकी है।