फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी का नाम व लोगो का इस्तेमाल नहीं कर सकते पूर्व छात्र, सभी 23 संस्थानों ने जताई आपत्ति

Tue, 07 Jul 2020 04:24 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
आईआईटी गुवाहटी - फोटो : social media
विज्ञापन
देश के सभी 23 आईआईटी संस्थानों ने पूर्व छात्रों द्वारा उसका लोगो (पहचान चिह्न) का इस्तेमाल करने पर आपत्ति जताई है। आईआईटी प्रबंधन ने सोमवार को संयुक्त बयान जारी कर कहा, पूर्व छात्र देश और समाज के लिए हर क्षेत्र में अच्छा काम कर रहे हैं। पूर्व छात्र संगठन और काउंसिल के नाम से अलग अलग ग्रुप में काम कर रहे हैं। इसके लिए वे आईआईटी का लोगो इस्तेमाल कर रहे हैं। वे ऐसा नहीं कर सकते।
विज्ञापन

  
आईआईटी प्रबंधन का कहना है कि पिछले दिनों आईआईटी एल्युमिनाई काउंसिल नाम से अकाउंट बनाया है। इसमें सभी 23 आईआईटी का लोगो प्रयोग किया गया है। यह सब अलग-अलग ग्रुप का संचालन आईआईटी नही करता है। इसे अलग-अलग आईआईटी के पूर्व छात्र चला रहे हैं। इनमें अलग-अलग प्रोजेक्ट की जानकारी दी जा रही है। इससे प्रतीत होता है कि यह प्रोजेक्ट आईआईटी के है। ऐसी जानकारियों से छात्र और आम लोग भ्रमित होते हैं। 

नाम का नहीं कर सकते प्रयोग

इससे पहले आईआईटी दिल्ली का नाम व लोगो एक निजी कोचिंग संस्थान के साथ जोड़ा गया था। इस मामले में आईआईटी दिल्ली ने केंद्र सरकार से शिकायत की थी। इसके बाद मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने नियम बनाते हुए अधिसूचना जारी की थी। इसके तहत आईआईटी, आईआईएम या उससे मिलते-जुलते नाम का प्रयोग कोई भी नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें