फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घृणा अभियान चलाने के लिये विधायक अल्पेश ठाकोर को पार्टी से निष्कासित करें राहुल : जावड़ेकर

Tue, 09 Oct 2018 11:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
विज्ञापन
अल्पेश ठाकोर
विज्ञापन

कांग्रेस पर देश को बांटने के अभियान में शामिल होने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने मंगलवार को राहुल गांधी से उनकी पार्टी के विधायक अल्पेश ठाकोर के कथित घृणा अभियान पर रूख साफ करने और ठाकोर को पार्टी से निष्कासित करने की मांग की।

विज्ञापन



केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रकाश जावड़ेकर ने अपने ट्वीट में कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर पर घृणा अभियान चलाने का आरोप लगाया और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से ठाकोर को पार्टी से निष्कासित करने की मांग की ।


जावड़ेकर ने कहा, ‘‘राहुल गांधी को नागरिकों के खिलाफ अल्पेश ठाकोर के कथित घृणा अभियान पर कांग्रेस का रूख स्पष्ट करना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ कांग्रेस अध्यक्ष को घृणा अभियान चलाने के लिये पार्टी विधायक अल्पेश ठाकोर को निष्कासित करना चाहिए।’’
विज्ञापन



भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी जेएनयू में राष्ट्र विरोधी नारा लगाने वालों के साथ खड़ी थी और अब वह भारत को बांटने के अभियान को लागू करने में लगी है।


उल्लेखनीय है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हुए हमलों की पृष्ठभूमि में मंगलवार को केंद्र एवं गुजरात सरकार की नीतियों की आलोचना की और कहा कि प्रत्येक भारतीय की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ता से कार्रवाई की जाए।


गौरतलब है कि गत 28 सितंबर को गुजरात के साबरकांठा जिले में 14 महीने की एक बच्ची के साथ कथित बलात्कार के बाद छह जिलों में हिंदी भाषी लोगों पर हमलों की कई घटनाएं हुई हैं।
 

विज्ञापन

अल्पेश ठाकोर - फोटो : Self
कांग्रेस विधायक और गुजरात क्षत्रिय ठाकोर सेना चलाने वाले अल्पेश ठाकोर पर राज्य में हिंसा भड़काने के आरोप लग रहे हैं। जिसपर आज उन्होंने सफाई दी। उन्होंने कहा, 'मेरा बेटा बीमार है, मुझे बदनाम किया जा रहा है। मैं विधायक पद से इस्तीफा दे दूंगा। मेरे समुदाय को बदनाम किया जा रहा है। यह मेरी राजनीति नहीं है। मैंने किसी को आहत पहुंचाने की कोशिश नहीं की। मैं मानवता की विचारधारा को मानने वाला हूं। मैं खुद बिहार का प्रभारी हूं, मैं ऐसा नहीं कर सकता यदि मैंने किसी को भी धमकाया है तो मैं खुद जेल जाने के लिए तैयार हूं। गुजरात सभी का है। यह जितना मेरा है उतना ही आपका भी है।'

अल्पेश ठाकोर की सेना पर राज्य में हिंसा फैलाने के आरोप लग रहे हैं। जिसकी वजह से उनके समर्थकों के खिलाफ मामले भी दर्ज हुए हैं। सोमवार को गांधीनगर से पुलिस ने कांग्रेस नेता महोत ठकोर और उनके चार साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी ठाकोर सेना के सदस्य हैं। उन्होंने प्रवासियों को 24 घंटे के अंदर उवारसद गांव छोड़कर जाने की धमकी दी थी। विडियो के वायरल होने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

बता दें कि 28 सितंबर को साबरकांठा में गुजरात की एक फैक्ट्री में मजदूरी करने वाले शख्स ने 14 महीने की मासूम बच्ची के साथ बलात्कार किया था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी रविंद्र साहू उसे एक मिट्टी के गड्ढे में छोड़ गया था। इस घटना के बाद से गुजरात में उत्तर भारतीयों के खिलाफ गुस्सा और नफरत फैल गया है। गैर-गुजरातियों को राज्य छोड़ने की धमकी दी जा रही है। अब तक 25,000 से ज्यादा प्रवासी पलायन कर चुके हैं।

वहीं अहमदाबाद की एक फैक्ट्री में बिहार के 47 मजदूरों को बंधक बना लिया गया है और उनके साथ मारपीट की जा रही है। गुजरात से बिहार के शेखपुरा लौटे कुछ मजदूरों ने जिलाधिकारी से उनकी रिहाई की गुहार लगाई है। बंधक बनाए गए सभी मजदूर अहमदाबाद के चाचा बाड़ी गांव की एक फैक्ट्री में काम करते हैं। दुष्कर्म की घटना के बाद ये लोग घर लौटना चाह रहे थे, लेकिन फैक्ट्री संचालक ने सभी को एक कमरे में बंद कर दिया है। उनके साथ मारपीट की जा रही है और उन्हें वापस नहीं आने दिया जा रहा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें