फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-चीन बॉर्डर पर सेना ने पकड़ा जासूस, कुम्हार बनकर कर रहा था जासूसी

Thu, 10 Jan 2019 11:16 AM IST
Shani Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
विज्ञापन
Nirmal Rai
विज्ञापन

सेना ने जासूस होने के शक में एक व्यक्ति को अरुणाचल प्रदेश के भारत-चीन बॉर्डर से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति सेना में फॉरवर्ड बेस में कुम्हार का काम करता था। सेना ने इस व्यक्ति की पहचान निर्मल राय के रूप में की है, जो तिनसुकिया जिले के अंबिकापुर गांव का रहने वाला है।  वह अक्टूबर 2018 से अरुणाचल के अंजाव में सेना के लिए कुम्हार का काम कर रहा था।

विज्ञापन


सेना के अधिकारियों ने युवक को दुबई में बैठे पकिस्तान के हैंडलर्स को संवेदनशील जानकारी देने के आरोप में हिरासत में लिया है। वह दुबई में एक बर्गर शॉप में काम करने के दौरान पकिस्तान की खुफिया एजेंसी के लोगों के संपर्क में आया था। सेना के उच्च अधिकारी ने बताया कि आरोपी का भाई में सेना में काम करता है। सूत्रों के मुताबिक निर्मल को दुबई में पकिस्तान के हैंडलर्स ने गुप्त रूप से फोटो और वीडियो बनाने की ट्रेनिंग दी थी। जिसके बाद वह सेना के लिए कुम्हार का काम करके संवेदनशील सूचना अपने आकाओं को पहुंचाने लगा था।

सेना के मुताबिक सूचना व्हाट्सएप या वीडियो कॉलिंग के द्वारा पहुंचाई गई है। साझा सूचना में बॉर्डर के आसपास हो रहे निर्माण, सेना यूनिटों की तैनाती, एयरफील्ड, पुल और तोप सहित अन्य हथियारों की जानकारी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि सेना आमतौर पर फॉरवर्ड पोस्ट पर स्थानीय व्यक्ति को कुम्हार के काम के लिए रखती है। स्थानीय पुलिस ने भी इस मामले में एक केस दर्ज किया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें