फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय चुनाव में फोड़ा बम, हिरासत में लिए गए पांच फर्जी छात्र 

Fri, 05 Oct 2018 02:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय
विज्ञापन

केंद्रीय विश्वविद्यालय और उसके संघटक कालेजों में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान शुरू बहो गया है। सुबह के आठ बजे से ही छात्र विश्वविद्यालय परिसर में अपने मताधिकारों का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान के मद्देनजर विश्वविद्यालय में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके बावजूद सीएमपी डिग्री कालेज के बाहर एक बम फोड़ा गया है। जिसके कारण छात्रों के बीच भगदड़ मच गई। मौके पर पुलिस और पीएसी पहुंच गई है।

विज्ञापन


इसके अलावा फर्जी वोट डालने जा रहे पांच छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। सभी को कैंट थाने भेज दिया गया है। सभी छात्रों के पहचान पत्र और फीस रसीद ठीक तरह से चेक करने के बाद ही उन्हें परिसर के अंदर प्रवेश करने दिया जा रहा है। मतदान के जरिए आज 19 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं 55 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला तय करेंगे। 

छात्रसंघ चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिये विश्वविद्यालय परिसर के अंदर और बाहर पुलिस पीएसी के साथ ही आरएएफ जवानों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही चुनाव की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरे का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय परिसर के चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। मतदान दोपहर दो बजे तक होगा। शाम पांच बजे के बाद वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी और देर रात को चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। विश्वविद्यालय के 19 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं 22 पोलिंग स्टेशनों के 44 बूथों पर फिलहाल मतदान कर रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें