लोगों में भ्रम है कि अब इन दस्तावेजों में संशोधन के लिए फिर से कतार लगानी पड़ेगी, लेकिन मंडलायुक्त डॉ. आशीष कुमार गोयल का स्पष्ट तौर पर कहना है कि लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।
पैन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक एकाउंट, मार्कशीट, सर्टिफिकेट, पासपोर्ट, राशन कार्ड, भवन-भूमि संबंधी अभिलेख, लाइसेंस या सरकार की ओर से जारी अन्य किसी भी दस्तावेजों में संशोधन कराने की जरूरत नहीं है। शासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि पुराने सभी तरह के दस्तावेज बिना किसी संशोधन के मान्य होंगे। इसलिए लोगों को ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है।