फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: न्यायिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल, हाईकोर्ट ने किए 400 जजों के तबादले

Sat, 29 Apr 2017 07:25 PM IST
amarujala.com - Presented By: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
इलाहाबाद उच्च न्यायालय
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रदेश की न्यायिक व्यवस्था को सुधारने के लिए अब तक का सबसे बड़ा फेरबदल किया है। हाईकोर्ट ने प्रदेश में कार्यरत 400 जजों का तबादला कर दिया है। सभी जजों को 8 मई तक अपनी जगह पर बने रहना होगा। इसके बाद वो अपनी नई तैनाती पर चार्ज ले सकेंगे। 
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने जिन अधिकारियों का तबादला किया है, उनमें आधे से ज्यादातर अतिरिक्त जिला और सेशन जज की रैंक पर कार्य कर रहे हैं। शुक्रवार को हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल दिनेश कुमार सिंह की तरफ से जारी किए गए आदेशनुसार 199 अतिरिक्त जिला जज और 8 समान रैंक वाले जज हैं जो कि फास्ट ट्रैक कोर्ट में कार्य कर रहे हैं। 

इन जिलों में हुए अतिरिक्त जिला जजों के तबादले

हाईकोर्ट ने जिन जिलों के अतिरिक्त जिला जजों का तबादला किया है उनमें झांसी, बांदा, मुरादाबाद, सीतापुर, लखनऊ, मेरठ, मैनपुरी, बिजनौर और हमीरपुर शामिल हैं। इन जिलों में 5 से 6 अतिरिक्त जिला जजों के तबादले हुए हैं। 
विज्ञापन


इनका भी हुआ तबादला

हाईकोर्ट ने इसके अलावा सीजेएम, सीएमएम, अतिरिक्त सीजेएम और सीएमएम, रेलवे के अतिरिक्त सीजेएम और सीविल जज व अतिरिक्त सीविल जज शामिल हैं। 

इन जिलों से हुए सबसे ज्यादा तबादले

सबसे ज्यादा तबादले जिन जिलों से हुए उनमें अलीगढ़ (10), आगरा (5) और कानपुर नगर, मेरठ, सहारनपुर, सोनभद्र एवं वाराणसी से 4 अधिकारियों का तबादला हुआ है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें