कॉलेज गेट पर सूचना पाकर पहुंचे कैडेटों के अभिभावकों को भीतर नहीं जाने दिया गया। वे रोते बिलखते और चिल्लाते रहे। बाद में एसएसपी ने उन्हें समझाया। रात करीब नौ बजे लोगों जबरन भीतर पहुंच गए।
कैंप में 537 कैडेट्स कर रहे प्रतिभाग
केपी कॉलेज में 21 सितंबर से 15 यूपी एनसीसी बटालियन ने कैंप आयोजित किया जा रहा है। इसमें इलाहाबाद, फतेहपुर की 65, 60,17 सहित कई अन्य एनसीसी बटालियन और एनसीसी 60 की गर्ल्स बटालियन की 150 छात्राओं सहित कुल 537 कैडेट कैंप कर रहे हैं। कैडेटों में हंडिया, फूलपुर, जीआईसी, कई कांवेंट स्कूलों और इलाहाबाद विश्वविद्यालय के 40 कैडेट भी शामिल हैं।
एनसीसी कैंप में कैडेट फूड प्वॉयजनिंग का शिकार हुए हैं। सभी को इलाज के बेली और एसआरएन अस्पताल भेजा गया है। जो अभिभावक अपने बच्चों को ले जाना चाहें, लिखित देकर ले जा सकते हैं। स्थिति पर नजर रखी जा रही है। नितिन तिवारी, एसएसपी
मुख्यमंत्री ने लिया घटना का संज्ञान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इलाहाबाद में हुई फूड प्वॉइजनिंग की घटना का संज्ञान लेते हुए बीमार बच्चों के इलाज की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारियों को खाद्य सामग्री की जांच कराने के निर्देश भी दिए हैं।