फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी राज्यों को मिलना चाहिए जीएसटी का मुआवजा, यह संवैधानिक अधिकार: केरल सीएम

Sat, 29 Aug 2020 07:09 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
विज्ञापन
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन - फोटो : ANI
विज्ञापन

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने शनिवार को कहा, 'केरल का मानना है कि जीएसटी का मुआवजा सभी राज्यों को दिया जाना चाहिए। यह राज्यों का एक संवैधानिक अधिकार है। इसके अलावा सीएम ने लोगों से ओणम पर्व को लेकर भी विनती की। उन्होंने कहा कि इस साल ओणम त्योहार तब हो रहा है, जब राज्य में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि देखी हो रही है। यह एक ऐसा त्योहार है जो भविष्य के लिए आशा देता है। हमें सभी कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए इसका जश्न मनाना चाहिए। सभी सार्वजनिक सभाओं और सार्वजनिक समारोहों से बचा जाना चाहिए।

विज्ञापन




मुख्यमंत्री ने राज्य में कोरोना संक्रमण पर जानकारी देते हुए बताया कि आज प्रदेश में 2397 नए मामले सामने आए हैं और छह लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही यहां सक्रिय मामलों की संख्या भी बढ़कर 23,277 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें