फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

All India Radio: छह पड़ोसी विदेशी भाषाओं में प्रसारण अवधि दोगुनी करेगा ऑल इंडिया रेडियो, तीन जनवरी से होगी शुरुआत

Sun, 02 Jan 2022 10:20 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सोमवार से छह पड़ोसी देशों की भाषाओं में प्रसारित होने वाले ऑल इंडिया रेडियो के प्रसारण की अवधि दोगुनी होने जा रही है।
विज्ञापन
ऑल इंडिया रेडियो - फोटो : All India Radio
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंडिया रेडियो (एआईआर) के बाहरी सेवा प्रभाग (ईएसडी) ने अपनी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहुंच को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। प्रभाग छह पड़ोसी विदेशी भाषाओं में सोमवार से अपने प्रसारण को बढ़ाने जा रहा है। इन छह भाषाओं में दरी, पश्तो, बलूची, मंदारिन, नेपाली और तिब्बती शामिल हैं।

विज्ञापन


इस संबंध में एआईआर की ओर से जारी किए गए एक बयान में कहा गया है कि इन सभी भाषाओं में प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों की अवधि को बढ़ा कर तीन घंटे प्रति दिन किया जाएगा। अभी यह अवधि एक से डेढ़ घंटा है। 

बयान के अनुसार तीन जनवरी से इन छह भाषाओं में रोज सुबह डेढ़ घंटे और शाम को डेढ़ घंटे प्रसारण किया जाएगा। एआईआर ने यह भी बताया कि बर्मी सेवा का समय बदला गया है। अब इसका समय सुबह 8.15 से 9.15 बजे तक से बदल कर सुबह 8.15 से 9.45 बजे तक कर दिया गया है।
विज्ञापन


अपनी वैश्विक पहुंच को विस्तारित करने के लक्ष्य के साथ ईएसडी प्रतिदिन 17 भाषाओं में कार्यक्रमों का प्रसारण करता है। इन भाषाओं में फ्रांसीसी, मंदारिन (चीनी भाषा), तिब्बती, सिंधी, इंडोनेशियाई, नेपाली, उर्दू, बलूची, दरी (अफगानिस्तान की भाषा), पश्तो, अरबी, फारसी, तिब्बती, स्वाहिली, पंजाबी, सराइकी और बंगाली आती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें