भारतीय फुटबॉल की नियमावक संस्था ऑल इंडिया फुटबॉल फेडेरशन (AIFF) के वेबसाइट हैक कर ली गई। हैक करने के बाद वेबसाइट पर भारत और कुलभूषण जाधव के खिलाफ संदेश दिखाए गए थे। हालांकि, अब इस वेबसाइट को ठीक कर लिया गया है। इस हैकिंग के पीछे पाकिस्तान का हाथ बताया जा रहा है, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय कोर्ट ने पाक द्वारा कुलभूषण जाधव को सुनाई गई मौत की सजा पर स्टे लगाया था।
All India Football Federation website was hacked, hackers posted messages against #KulbhushanJadhav and India. Website now restored pic.twitter.com/prL7E6uaSS
— ANI (@ANI_news) May 10, 2017
हैकरों ने साइट पर दिखाई दिए संदेश में लिखा, "तो तुम्हें कुलभूषण जाधव वापिस चाहिए? तुम इसकी मांग कैसे कर सकते हो? अब तुम्हें उसका शव ही मिलेगा। तुम्हें स्नैपडील और स्नैपचैट के बीच फर्क ही नहीं मालूम और जाधव की मांग कर रहे हो। यह हमारा तुमसे बदला है।"
गौरतलब है कि इससे पहले भारतीय रेलवे की साइट भी हैक की गई थी। लगातार बढ़ रही हैकिंग और साइबर क्राइम की घटनाएं भारत के लिए चिंता का सबब है।