फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपेंद्र हुड्डा की जगह इस एक्ट्रेस को मिला कांग्रेस में बड़ा पद

Wed, 10 May 2017 11:20 AM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
विज्ञापन
रम्या दिव्या स्पंदना
विज्ञापन
अभिनेत्री-राजनेता रम्या दिव्या स्पंदना को दीपेंद्र हुड्डा की जगह कांग्रेस के सोशल मीडिया कैंपेन का प्रभार दिया गया है। उम्मीद है कि उन्हें कांग्रेस की कुछ संगठनात्मक जिम्मेदारी भी दी जाएगी।
विज्ञापन


रम्या को ये जिम्मेदारी तब दी गई है जब मंड्या की पूर्व लोकसभा सदस्य के कांग्रेस में नाखुश होने की अफवाह फैल रही थी। हालांकि रम्या इससे इनकार करती रही हैं। 

कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि चल रहे संगठनात्मक पुनर्स्थापना के तहत सोशल मीडिया टीम में भी बदलाव हो रहा है और रम्या ने सोशल मीडिया अभियान प्रभारी के तौर पर काम करना शुरू कर दिया है। सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी के ट्विटर हैंडल से ट्वीट करने की जिम्मेदारी भी उन्हें दी गई है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि रम्या ने 2003 में फिल्मों में काम करना शुरू किया था। जबकि राजनीति में उन्होंने 2012 में कदम रखा था। वह 2012 में कांग्रेस पार्टी के यूथ विंग से जुड़ी थीं। इसके बाद उन्होंने 2013 में कर्नाटक की मंड्या सीट से लोकसभा चुनाव जीती थीं। उन्होंने 2014 में भी चुनाव लड़ा थी लेकिन वो चुनाव हार गई थीं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें