सभी स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य होगा। स्कूल की बोर्ड परीक्षाएं, नगर निगम चुनाव और माजुल विधानसभा सीट पर उपचुनाव अगले दो माह में संपन्न कराए जाएंगे।
असम में 15 फरवरी से सभी कोविड संबंधित पाबंदियों को वापस ले लिया जाएगा। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वसरमा ने सोमवार को कहा कि राज्य में कोविड संक्रमण के मामलों की संख्या घट रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि स्थिति में अब सुधार हो रहा है, इसे देखते हुए राज्य में 15 फरवरी से कोरोना से जुड़ी सभी पाबंदियां हटा दी जाएंगी। इसके साथ ही मॉल व सिनेमाघर पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे। विवाह समारोह रात में आयोजित किए जा सकेंगे।
उन्होंने कहा कि सभी स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य होगा। स्कूल की बोर्ड परीक्षाएं, नगर निगम चुनाव और माजुल विधानसभा सीट पर उपचुनाव अगले दो माह में संपन्न कराए जाएंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा, बोर्ड परीक्षाओं में बैठने वाले विद्यार्थियों को कोविड रोधी टीके की दोनों खुराक लगी होनी चाहिए। असम में रविवार को कोरोना के 256 नए मामले सामने आए हैं।