सरकारी कंपनियों में योग्य उम्मीदवारों की भारी किल्लत है। हालात यह है कि देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक कंपनी एनटीपीसी के चेयरमैन पद के लिए एक दर्जन उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया गया, लेकिन सभी फेल हो गए। सार्वजनिक उद्यम चयन बोर्ड (पीईएसबी) ने जिन का साक्षात्कार लिया, उनमे से आधे एनटीपीसी और अन्य सरकारी कंपनियों के निदेशक थे।